• Thu. Mar 5th, 2026

एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार,पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुशा गांव से छापेमारी कर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी घनश्याम कुमार के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले मे नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी घनश्याम कुमार पिता बृजा कुमार के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वही छापेमारी अभियान मे एस आई अमरेश दास समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *