
बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत मोदी टोला महाकाल मैदान कंजकीरो में गुरुवार को वन महोत्सव सह रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति कंजकीरो और डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल व पंच सूत्रा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और जंगल के प्रतीक सखुआ के पेड़ को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने, पेड़ों की रक्षा करने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का विवाह नहीं करने को लेकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरोधर महतो ने की, जबकि मंच संचालन गुलाब प्रजापति ने किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य रेवतलाल महतो, पूर्व मुखिया जोगेन्द्र रंजन, जोधा महतो, खेमलाल महतो, संजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन फाइटर, कर्पूरी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका जयलक्ष्मी, दिनेश सिंह, रामचंद्र यादव, कमला देवी, जूही कुमारी, नीतू देवी, पूर्णिमा कुमारी, रीना देवी, बरखा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।

खिरोधर महतो ने कहा कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हम लोग वृक्षों को राखी बांध कर संकल्प लेते हैं कि हम प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और भूमि संरक्षण की शपथ लेते हैं।
प्रकृति के बिना कोई भी जीव-जंतु सुरक्षित नहीं रह सकता। हम लोग पेड़-पौधों को बचाने का काम करते हैं। हमारा सनातन भी यही बताता है और हम झारखंडी मूलवासी भी प्रकृति पूजक हैं। इसी रूप में हम इसे त्यौहार के रूप में मनाते हैं। हम लोग 28 साल से यह मना रहे हैं और जब तक रहेंगे, मनाते रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
