• Wed. May 6th, 2026

उपायुक्त के निर्देशानुसार कुचाई में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित.

admin's avatar

Byadmin

May 6, 2026
crescent ad

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई श्री साधु चरण देवगम, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू , थाना प्रभारी सहित स्थानीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व एवं जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में इसकी उपयोगिता के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *