• Wed. Mar 18th, 2026

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न 

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

 

नावाडीह तुलसी प्रसाद का रिपोर्ट:-

ईद व रामनवमी पर्व को लेकर पेंक नारायणपुर थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी नीतिश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक को सम्बोधित करते नावाडीह अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा ईद व रामनवमी पर्व आपसी भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। साथ ही कहा कि रामनवमी का जुलूस तय रुठ से ही निकलेगा किसी तरह का फेर-बदल नहीं होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह पर संयमित बरतें और तुरंत पुलिस को सुचित करें।वहीं थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस हर जुलूस में मुस्तैद रहेगा। रामनवमी जुलूस को सीसीटीवी कैमरे पर कैद किया जाएगा।

दौनो समुदाय आपसी भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए। मौके पर एसआई सुभाष यादव, रंजय कुमार, आकाश मण्डल, पिनीयश मुंडा , नावाडीह उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया विजय कुमार रवि,जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो,

आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, पुर्व मुखिया भैखलाल महतो,पंसस नवीन सोरेन,रेवतलाल महतो, कालेश्वर महतो, गुरुप्रसाद पटेल, नुनुचंद महतो, बालेश्वर महतो,खुर्शीद अंसारी, युसुफ अंसारी, सहित संख्या में दौनो समुदाय के लोग उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *