• Fri. May 15th, 2026

आद्रा: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के तहत DRM कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

admin's avatar

Byadmin

May 15, 2026
crescent ad

 

आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण संबंधी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष अभियान का विषय _”एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन”_ रखा गया है।

 

*DRM मुकेश गुप्ता ने दिलाई शपथ:*

मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। DRM ने सभी को प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु शपथ दिलाई।

 

दैनिक जीवन में बदलाव का संकल्प:

इस अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सकारात्मक परिवर्तन अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को पर्यावरण अनुकूल आदतों एवं व्यवहार के प्रति निरंतर प्रेरित करने की शपथ भी ली।

15 मई से 5 जून तक चलेगा अभियान:

भारतीय रेल द्वारा 15 मई 2026 से 5 जून 2026 तक “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और ट्रेनों में प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधारोपण, स्वच्छता ड्राइव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी सहित मंडल कार्यालय के सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *