• Mon. Mar 2nd, 2026

असामाजिक तत्वों ने निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में मचाया उत्पात

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Aug 6, 2023

झरिया शहर में अब सामाजिक कार्य करना भी चुनोतिपूर्ण कार्य हो चुका है जिसका जीता जागता उदहारण शनिवार देर शाम झरिया धाम से प्रचलित लाल बाजार स्थित श्याम मंदिर में देखने को मिला। वैसे तो श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से झरिया थाना को लिखित शिकायत दे कर मंदिर परिसर व उसके आसपास घूमने वाले मनचलों व शराबियों पर लगाम लगाने की शिकायत हमेसा से करती आई थी लेकिन इस बार तो मामला सर से ऊपर गुजर गया। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सेवा भाव से विकलांग समेत वैसे लोगो के लिए 05 एवं 06 अगस्त को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का लगाया गया था। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों को यह नागवार गुजरा। दिन भर चला शिवर में कई लोग पोहचे और इसका लाभ भी उठाया परंतु रात होते के साथ कुछ शराबी किस्म व असामाजिक तत्वों द्वारा शिविर में मौजूद कर्मचारियों से बदसलूकी शुरू कर दी और देखते ही देखते लुटपाट मचा दी। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आयोजन कर्ताओं ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *