

सरायकेला – उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज के नेतृत्व में दिनांक 06.04.2026 को प्रातः 02:30 बजे से 07:00 बजे तक चौका थाना अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया।

छापामारी के क्रम में एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब का विवरण निम्नानुसार है—
McDowell’s No.1, After Dark एवं Imperial Blue ब्रांड की
750 एमएल – 900 बोतल
375 एमएल – 1800 बोतल
180 एमएल – 2448 बोतल
कुल जब्त मात्रा : 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब
इसके अतिरिक्त घटनास्थल से 30 खाली ड्रम एवं प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए।
उक्त छापामारी दल में पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी, सरायकेला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं चौका थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।
इस संबंध में संलिप्त अवैध शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद वाद दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की संलिप्तता दंडनीय अपराध है, जिसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध शराब के संबंध में तत्काल नजदीकी थाना अथवा उत्पाद विभाग को सूचना दें। अवैध शराब के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर एवं जानलेवा दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं,
अतः इससे दूर रहें। केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही वैध मदिरा की खरीदारी करें तथा समाज में विधि-व्यवस्था एवं जन-स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही अभिभावक अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
