
अपर्णा पब्लिक स्कूल में एकदिवसिय समर कैंप का आयोजन किया गया| इसकी शुरुआत बच्चों ने नृत्य प्रदर्शन के साथ किया| इस कैंप में नर्सरी से 5 तक के बच्चे शामिल थे जिसमें शिक्षा के साथ विभिन्न खेलों आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, योग, नो फ्लेम कुकिंग, बागवानी, म्यूजिकल चेयर और वाटर डांस जैसी गतिविधियों में भाग लिया| बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया|

स्कूल के प्रबंधक श्री के.के सिंह ने समर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों का सर्वांगिण विकास भी होता है साथ ही बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है| प्राचार्य डॉ०अनुपम नायक ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के अंदर की कलात्मकता सामने आती है साथ ही उनके व्यक्तित्व में निखार आता है|

समर कैंप के आयोजन के लिए शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया | उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के लिए मस्ती भरा और यादगार अनुभव रहा|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
