
पत्रकार चंचल गोस्वामी
इस अवसर पर बाल रूप पंडित जवाहरलाल नेहरू, मुख्य अतिथि श्री के. के. एस. सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण एवं श्री के. के. सिंह द्वारा विद्यालय ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत -‘वंदे मातरम’ के साथ झंडे को सलामी दी गई|

इस अवसर पर स्कूल के बाल रूप पंडित जवाहरलाल नेहरू, प्राचार्य श्री अनुपम नायक, रेनू कौशल, मोहिनी सिन्हा, करुणेश कौशल, शिक्षकगण, सभी बच्चे एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे |

इसी के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए| इसमें बाल रूप पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रथम स्वतंत्रता दिवस 1947 का भाषण दिया गया
छात्र-छात्राओं ने ‘अनेकता में एकता’ विषय पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर भाग लिया| देश भक्ति गायन के साथ खुदीराम बोस जी भावुक नाटक ,नृत्य,शरीर सौष्टव, भाषण एवं ‘ पिता की छाँव ‘पर आधारित रोचक नाटक मंचित किया गया,जिसमें बच्चों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया |
मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में बच्चों को ‘युवा शक्ति का विकसित भारत 2047 ‘ नई पीढी को समर्पित कर आगे बढ़ाने का उद्देश्य दिया और बच्चों को राष्ट्रभक्त, अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी|
अंत में प्राचार्य श्री डॉ.अनुपम नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ |
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
