• Thu. Mar 5th, 2026

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर1 ने किया नवीनगर थाने का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना का औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 ने नवीनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होने थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कांड के त्वरित निष्पादन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुपरविजन से संबंधित कागजातों की जांच की। लंबित केसों की भी जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने हत्या, संगीन अपराध आदि संबंधित मामलों के अनुसंधान में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करने का निर्देश दिया। साथ ही शराब मामले पर कहा कि हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होने अपराध और अनुसंधान से जुड़े हर मामले की समीक्षा की। उन्होंने क्राइम कंट्रोल पर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया।

इस बैठक में थाना में वर्षों से लंबित पड़े मामलों को जल्द निपटारा करने की बात कही गई। उन्होने ने पुलिसकर्मियों को कहा कि वे अपने कार्य के प्रति सजग रहें। ड्यूटी में लापरवाही बतरने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पेंडिग केसों का जल्द से जल्द निष्पादन होना चाहिए। पुलिस अपने सूचनातंत्र को विकसित कर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखें। थानाध्यक्ष समन्वय बनाकर जल्द फाइलों का निष्पादन करें। नियमित वाहन चेकिग और पेट्रोलिग होती रहनी चाहिए। फरार अपराधियों को गिरफ्तारी में तेजी लाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *