
बड़कागांव। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने होरम चंदौल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके सिंह और सामान्य चिकित्सक डॉ. बीपी श्रीवास्तव ने छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों के नेत्र की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। दोनों चिकित्सकों ने छात्राओं और अन्य जरूरतमंदों को दवाएं भी वितरित की।

इस शिविर में 128 छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों के आंखों की जांच हुई। इसके अलावा 77 छात्राओं के बीच आवश्यक निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।

इस शिविर का उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रारंभिक स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार प्रदान करना था।उक्त आशय कि जानकारी अदाणी फॉउंडेशन के पीआरओ अनिमेष नचिकेता ने दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
