• Thu. Apr 23rd, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों के बीच बांटी गई दवाएं

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2026
crescent ad

 

 

बड़कागांव। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड के पंडौल इलाके में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

 

शिविर के दौरान डॉक्टर सुधांशु शेखर और उनकी अनुभवी मेडिकल टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। इस दौरान कुल 23 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 16 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों में अधिकतर को कमजोरी, अनियमित बल्ड प्रेशर, हड्डियों में दर्द समेत अन्य अन्य सामान्य समस्याएं पाई गईं।

 

चिकित्सकों ने मरीजों का ब्लड प्रेशर (बीपी) मापने के साथ-साथ उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर की खास बात यह रही कि परामर्श के पश्चात सभी ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

 

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि अन्य कई क्षेत्रों में भी कई कार्य कर रहा है। फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचों का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों से भी क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

पंडौल में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से उन लोगों को काफी राहत मिलती है, जो बेहतर इलाज के लिए दूर के शहरों तक जाने में असमर्थ हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *