
बड़कागांव। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 टीबी मरीजों को निशुल्क पोषण आहार किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. इंदरजीत, केंद्र के अन्य स्वास्थ्यकर्मी और अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद थे।टीबी पोषण आहार किट वितरण के तहत यह पांचवें चरण का चौथा शिविर था, जिसके दौरान 80 पंजीकृत टीबी मरीजों को खाद्य टोकरी (फूड बास्केट) वितरित की गई, ताकि उपचार के दौरान पोषण की कमी पूरी की जा सके और इनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो।

शिविर के दौरान डॉ. इंदरजीत ने मरीजों और परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी से लड़ाई में संतुलित आहार, समय पर दवा, और नियमित जांच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि उचित पोषण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं।अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण प्रयासों के तहत आयोजित किया गया। बड़कागांव इलाके में अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर,

गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण सहायता, स्कूली शिक्षा सहयोग, आजीविका विकास प्रशिक्षण, पेयजल एवं स्वच्छता सुधार, और खेल-कूद प्रोत्साहन कार्यक्रम जैसे कई जन-कल्याणकारी कार्य निरंतर रूप से जारी हैं।अदाणी फाउंडेशन का लक्ष्य है कि इन गतिविधियों से स्थानीय समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और विकास कार्यों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखे।उक्त आशय कि जानकारी अदाणी फाउंडेशन के पीआरओ अनिमेष नचिकेता ने दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
