• Sat. Apr 11th, 2026

अदाणी फाउंडेशन के विशेष स्वास्थ्य शिविर में 38 मरीजों की जांच

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

*बड़कागांव ।* गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से बेस स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

 

इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी कमल, डॉ. सुधांशु शेखर और एएनएम संगीता कुमारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों—साहेब राणा, राकेश भोक्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक छत्री गोप एवं जीवन कुमार दास—की सक्रिय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

 

इस दौरान कुल 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच सेवाओं में 33 हीमोग्लोबिन टेस्ट, 6 शुगर टेस्ट एवं 13 ब्लड प्रेशर जांच शामिल रहे। हीमोग्लोबिन जांच में 12 मरीजों में कमी पाई गई, जिन्हें संतुलित आहार अपनाने की सलाह के साथ आयरन की गोलियां भी प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के बीच 70 सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

 

शिविर के दौरान महिलाओं को क्षय रोग (टीबी) एवं मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और खांसने, छींकने या थूकने से फैलती है। लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना और रात में पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज पूरा उपचार कोर्स समय पर पूरा करे। साथ ही स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं नियमित दवा सेवन को आवश्यक बताया गया।

 

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों का उन्नयन, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में सार्थक प्रयास जारी हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *