
चाईबासा : चाईबासा से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुटुसाईं (आनंद मार्ग स्कूल गली) में एक अज्ञात युवक ने युवती पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अंधेरे में घात लगाकर किया हमला

घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमलावर ने युवती के पीठ और हाथ पर करीब 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हमलावर ने बिना किसी संवाद के युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
अचानक हुए इस हमले से युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने बचाई जान
घटना के बाद आरोपी युवती को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। इधर, राहगीरों ने खून से लथपथ हालत में युवती को देखा और तुरंत उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, शिल्पी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके पिता अनिल चंद्र मोदक टोटो चालक हैं। शिल्पी ट्यूशन पढ़ाकर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
शहर में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल
इस वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की जा रही है। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
