
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एसबीआई, आणंद आरबीओ द्वारा दिनांक 20.02.2026 को “अटल काव्यांजलि” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, आणंद के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न बैंकों एवं सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वर्ष भर विभिन्न स्तरों पर “अटल काव्यांजलि” प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया गया है। आणंद में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा।

कार्यक्रम में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय, बैंक ऑफ़ इंडिया के राजभाषा प्रबंधक श्री किशोर सोनार, केंद्रीय विद्यालय के हिंदी अध्यापक श्री दिनेश सिंह तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के राजभाषा अधिकारी एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, आणंद के सदस्य सचिव श्री अनुराग आनंद की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के शाखा प्रबंधक श्री धवल परमार ने की।
यह आयोजन मातृभाषा के प्रति सम्मान, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा साहित्यिक चेतना के संवर्धन की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
