• Mon. Sep 22nd, 2025

अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, कराटे छात्राओं के लिए वरदान डा.लंबोदर

Byadmin

Sep 21, 2025

बोकारो थर्मल
अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को बोकारो थर्मल क्लब में किया गया। आयोजित चैंपियनशिप में बोकारो सहित धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग जिला से लगभग 200 करातेकार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा रांची के प्रधानाध्यापक नरेंद्र नाथ महतो, इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के निदेशक विमल आनंद नाग, मुख्य प्रशिक्षक बोकारो महादेव गोप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यहां प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि देश व राज्य का माहौल जिस तरह बदल रहा है आत्मरक्षा के लिए हम सबो को कराटे का प्रशिक्षण लेना सभी वर्ग के लोगों के लिए अनिवार्य हो गया है। कराटे प्रशिक्षण में आत्म शक्ति का विकास होता है साथ ही अपना आत्मरक्षा स्वयं कर सकते हैं। वही विमल आनंद नाग ने कहा कि अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप आगामी नवंबर माह में आयोजित किया जाएगा। कराटे चैंपियनशिप का आयोजन जिसमें झारखंड के 24 जिलों से लगभग 500 कराटेकार छात्राएं इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस अवसर पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा ने भी इसे आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार बताया और कहा कि कराटे प्रशिक्षण खासकर छात्राओं के लिए एक वरदान है। जिसे सभी छात्राओं को जरूर सीखना चाहिए। वही बोकारो जिला कराटे चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक सह कराटे एसोसिएशन बोकारो के संरक्षक डॉक्टर दामोदर महतो ने प्रतियोगिता में सफल हुए कराटेकार छात्र छात्राओं के बीच मेडल और प्रमाण पत्र देकर सभी को सम्मानित किया।

यहां पूर्व विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि सभी छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण लेना चाहिए। तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराना चाहिए।साथ ही सभी कराटेकार छात्र छात्राओं को बधाई भी दिए। इस अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में उपस्थित सेंसाई कमल किशोर कश्यप, विक्रम कुमार, उत्तम कुमार ,पंकज रविदास, पायल कुमारी, जयश्री सेन, डोली महतो, शिक्षिका कलावती कुमारी, ललिता कुमारी, सहित आजसू महिला मोर्चा की रीता देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम आदि उपस्थित हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *