• Wed. Mar 11th, 2026

योजनाओं में गड़बड़ी, लूट रही योजना, अधिकारी भी चुप कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 13, 2025

S

लखीसराय (चौथी वाणी)- सरकार की होने वाली पंचायत की योजनाओं में लगातार कहीं न कहीं घोटाले की खुशबू आना शुरु हो गया है। लोग आने वाले चुनाव में हर तरीके से ठगे जाते हैं जनता को बड़े बड़े वायदे किए जाते है हाथ जोड़ा जाता है लोग पीछे पीछे दौड़ते भागने नजर आते है नारे भी लगाते है फूल माला पहनाते है और जब जीत हासिल होती हैं तो चुनाव जीत कर पंचायत के हुक्मनामे वाले सीट पर बैठ किस योजना में कितना बचाना है सोच लेते है उसके बाद फिर योजनाओं के नाम पर उनकी ठगी कर ली जाती है यानी जो योजना आम आदमी के लिए वरदान साबित होगा वह वरदान साबित न होकर अभिशाप साबित हो जाता है। इसी पंचायती योजना में एक योजना गोड्डी से जुड़ा हुआ है जहां पंचायत समिति भाग 2 बुलबुल कुमारी के द्वारा PCC कार्य में अनियमितता बरती गई है इस जनहित योजनाओं की गड़बड़ी को लेकर कुछ ग्रामीण ने जिलाधिकारी को आवेदन देने का काम किया है। बात लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत महेशलेटा पंचायत के गोड्डी गांव में पूर्व से वकील यादव घर से चंडिका स्थान तक बारह फीट चौड़ा रोड, ईट सोलिंग की थी लेकिन पंचायत समिति भाग 2 बुलबुल कुमारी द्वारा आठ फीट ढलाई कर बीच में 5 इंच का दोनों तरफ जोड़ाई कर नाला का निर्माण किया गया है एवं पूर्व से किए हुए खरंजा ईट को ढोकर अपने घर ले गया जो जनहित के विरुद्ध है। इसको लेकर ग्रामीणों में दिवेश कुमार, हरे राम यादव, धर्मवीर कुमार, कारु यादव, चिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार संग अनेकों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी जानकारी दी है और इन लोगों ने की गए कार्य को जांच कर उस पर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

अब देखना है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी किस तरीके से इस योजना की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने का काम करते हैं या फिर कहीं कागजी कार्रवाई को करते हुए हर कागजों में ही दवकर रह जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *