• Fri. Feb 20th, 2026

लोहरदगा सिविल कोर्ट में ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2025

लोहरदगा,पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में आज लोहरदगा सिविल कोर्ट में ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी, मुख्य योग प्रशिक्षक एवं अधिवक्ता प्रवीण कुमार भारती तथा युवा योग प्रशिक्षक सत्यांशु शेखर भारती ने सभी न्यायाधीशों और न्यायालय कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया।

 

 

योगाभ्यास सत्र में स्कंध संचालन, घुटना संचालन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मंडूकासन, पादहस्तासन जैसे आसनों का अभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त, यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, और भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम का भी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास किया गया। अंत में, सभी ने ध्यान का अभ्यास कर सत्र का समापन किया।

 

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकमल मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने का एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास के बल पर हम निरोग काया का सुख प्राप्त कर सकते हैं। योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि योग हमारी भारतीय सनातन संस्कृति की विश्व को एक अनुपम देन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज स्वस्थ रहने के लिए योग के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है और हमें प्रतिदिन निरंतरता के साथ योगाभ्यास करना चाहिए। युवा योग प्रशिक्षक सत्यांशु शेखर भारती ने कठिन व्यायामों और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों में जोश भर दिया।

 

इस योगाभ्यास सत्र में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के साथ-साथ जिला जज प्रथम स्वयंभू, फैमिली कोर्ट जज प्रेमलता त्रिपाठी, सी.जी.एम. कृष्णकांत मिश्रा, एस.डी.जे.एम. अमित कुमार, जे.एम. प्रथम अभिषेक कुमार, डालसा सेक्रेटरी राजेश कुमार सहित सभी न्यायालय कर्मी उपस्थित थे। सभी ने योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *