
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी। डैफोडिलस बचपन एंड एकेडमी विद्यालय करकेन्द बाजार (धनबाद)में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगण एवं शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रदर्श न कर योग

दिवस में चार चाँद लगा दिए सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में उपस्थित जनमानस एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माता भारती की वंदना की तत्पश्चात विद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद स्वर्गीय चंडी चरण बनर्जी सर को नमन किया गया।इस पावन अवसर पर विद्यालय के माननीय श्री देबाशीष मुखर्जी एवं श्री कौशल झा ने विभिन्न प्रकार के योग एवं प्राणायाम के माध्यम से उपस्थित

जनमानस का मन मोह लिया।विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में योग एवं प्राणायाम के महत्व को विस्तार से बताया।उनहोंने “योग भगाये रोग”की लोकोक्ति को चरितार्थ करने का संदेश दिया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालयके शिक्षकगण एवं शिक्षिकाओं तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
