
*रांची:* रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है। सुबह में कुहासे के साथ कनकनी बढ़ गई है। पलामू, गढ़वा, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। राज्य के करीब नौ जिलों का पारा छह डिग्री से नीचे आ चुका है। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो रांची से सटे कांके का तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची शहर का तापमान पिछले 24 घंटे में दो डिग्री नीचे गिरकर 7. 6 डिग्री रहा। यहां अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। IMD के मुताबिक, 20 और 21 दिसंबर को बारिश भी हो सकती है।

*20-21 को बारिश संभव*

मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर से आसमान में बादल छा सकते हैं। दो दिन तक हल्की बारिश की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके व्यापक होने के आसार हैं। अगले तीन दिनों के दौरान यह गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके प्रभाव से झारखंड में हवा का रुख बदलेगा।
अगले तीन दिन ठंड से राहत नहीं
रविवार को गढ़वा का न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अन्य जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई है। दोनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चल रहे हैं। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
*सर्द हवा ने ढाया सितम*
झारखंड के विभिन्न जिलों में रविवार को दिन के दौरान चार से पांच किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने सितम ढाया। दिन के खिली धूप में भी ठंड का अहसास होता रहा। उधर, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, धनबाद, लोहरदगा, रामगढ़, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे रहे। वैसे हजारीबाग स्थित चावल अनुसंधान केंद्र की माने तो यहां तापमान तीन डिग्री पर पहुंच गया है। अनुसंधान केंद्र के आसपास रविवार सुबह घासों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं। वहीं राज्य के विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। सबसे अधिक तापमान पाकुड़ का 25.3 डिग्री रहा।
*नौ जिलों में पारा छह डिग्री से नीचे*
*जिले | अधिकतम | न्यूनतम*
गढ़वा 24.5 4.0
खूंटी 23.9 4.1
लोहरदगा 20.2 4.1
प सिंहभूम 23.0 4.7
रामगढ़ 22.7 4.8
सिमडेगा 24.5 5.0
धनबाद 22.1 5.5
जामताड़ा 24.0 5.5
हजारीबाग 20.8 6.0
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
