• Thu. Jan 15th, 2026

कल की बारिश के बाद झारखंड के 14 जिलों में छाया घना कोहरा , बढ़ी ठिठुरन

ByBiru Gupta

Dec 10, 2024

 

 

*रांची :* झारखंड में सोमवार पंप को हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि 14 जिलों में अभी कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी झारखंड के जिलों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा.

 

*3 दिन में तापमान में आएगी 5 डिग्री की गिरावट*

 

बाद में आसमान साफ हो जाएगा. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा. तापमान में गिरावट के बाद 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

 

*साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है पश्चिमी विक्षोभ*

 

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना पश्चिमी विक्षोभ अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान और उससे सटे इलाके में है. पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में भी यह देखा जा रहा है. झारखंड में इसके असर से कई जगहों पर बारिश हुई.

 

*गिरिडीह में हुई सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर वर्षा*

 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. गिरिडीह जिले में सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. कोनेर में भी 11.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया.

 

*झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में*

 

सरायकेला का उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा.

 

*इन 14 जिलों में सबसे अधिक कोहरे का अलर्ट*

 

गढ़वा

पलामू

चतरा

हजारीबाग

कोडरमा

गिरिडीह

देवघर

दुमका

गोड्डा

साहिबगंज

पाकुड़

सरायकेला-खरसावां

पश्चिमी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम

 

*रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड*

 

दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज का मौसम भी कल जैसा ही रहेगा

 

*निकाल लीजिए स्वेटर-रजाइयां, पड़ेगी कड़ाके की ठंड*

 

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में हुई झमाझम वर्षा।

रांची के पास इस हिल स्टेशन को देख भूल जाएंगे जम्मू-कश्मीर को। बेमौसम बारिश से कनकनी और धुंध के कारण आधा दर्जन से अधिक विमान नहीं उड़े।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *