• Sun. Feb 15th, 2026

चांडिल : सरकारी वाइन शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम, सिक्योरिटी गार्ड के साथ कर्मचारियों पर उठ रहे हैं सवाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 27, 2024

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के सरकारी शराब की दुकानों में चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं. बीती रात चोरों ने चांडिल डैम रोड स्थित सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकान में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे 1.41 लाख नगदी के अलावे 50 पेटी विभिन्न ब्रांडों के महंगे शराब की चोरी कर ली है. इसकी कीमत लागभग 3.70 लाख आंकी गई है.

सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच करते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि चोरी कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि दुकान में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी थी. वह रात में बिना बताए घर चला गया था. उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. बता दें कि जिले में शराब की दुकानों में चोरी किया कोई पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व कांड्रा, आदित्यपुर और ईचागढ़ में भी शराब की दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार दुकान के कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

सवाल यह उठता हैं कि प्रत्येक वाइन शॉप की बिक्री का राशि शाम में जमा हो जाता हैं. मगर इतने सारे रुपया गल्ले में मौजूद रहना जाँच का विषय हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *