
सरायकेला : राज्य के पर्यटन एवं नगर विकास मंत्री सुदीप्तो कुमार सोनू दामा पहुंचे और दलमा की नजारा को देख प्रफुल्लित हुए इस दौरान इन्होंने दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बन रहे 200 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण की । जिसमें ईको सेंसेटिव जोन में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। वही मंत्री ने जानकारी दी कि पर्यटकों और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दलमा के लिए विशेष योजना लेकर आई है वही

दलमा में परियोजना की मुख्य विशेषताएं ,रोपवे 500 स्क्वायर फीट में होगे हाईटेक पार्किंग होगा , साथ ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का आनंद मिलेगा।

हिल टॉप और पिंडराबेड़ा ,इन क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। साथ ही बिहार के राजगीर में बने ग्लास ब्रिज का प्रारूप भी यहां तैयार किया जाएगा
ग्लास ब्रिज, और मल्टी प्लेस गेस्ट हाउस,दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक ग्लास ब्रिज भी बनाया जाएगा, जो लगभग 200 फीट लंबा होगा और पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा।
दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जमशेदपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां हर साल लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं। इस परियोजना के पूरा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा ।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि हाथी एक जगह टिकने वाला प्राणी नहीं है. हाथी क्षेत्र में भ्रमण करते रहता है. जब उनका समय होगा वह दलमा आश्रयणी में आ जाएगा, जंगल में हाथी ठहरने को लेकर फ़ूड की व्यवस्था की जाएगी, इसको लेकर वन विभाग कार्य कर रही है. सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कार्य कर रही है आने वाले समय में दलमा का और विकास किया जाएगा. टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर कार्य कर रही है। बन के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है।
दलमा में पर्यटकों को बढ़ावा देने का एक प्रस्ताव आया था. उसी का स्थल निरीक्षण करने पहुंचे. दलमा के ऊपर शिव मंदिर, हनुमान जी की मंदिर, वंहा बने सीढ़ियों का निरीक्षण व गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया गया. साथ ही दलमा चेकनाका बने कॉटेज, गेस्ट हाउस आदि की निरीक्षण की गई. हम लोग लोजेस्ट फेसलेटिस, कॉटेज, दलमा चेकनाका व दलमा के ऊपर शिव मंदिर के पास भी बढ़ाने जा रहे हैं. साथ ही सफारी के लिए गाड़ी भी उपलब्ध कराने जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
