• Mon. Sep 22nd, 2025

मौसम विभाग ने झारखंड के 21 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू 

ByBiru Gupta

Feb 22, 2025

 

सरायकेला : रांची मौसम विभाग ने झारखंड के 21 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की शुरू है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 22 फरवरी को खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

*वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट*

 

सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

*वज्रपात का येलो अलर्ट*

 

गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने का अनुमान है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *