• Thu. Mar 5th, 2026

मवेशी को चरा रहे एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत

admin's avatar

Byadmin

Sep 14, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना क्षेत्र के नाउर पंचायत अंतर्गत तेंदुआ गांव में खेत किनारे जानवर को चारा चरा रहे एक व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कि पहचान औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के तेन्दुआ गांव निवासी अवध यादव पिता रामचंद्र यादव के रूप मे की गई है।घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि दोपहर में वह घर से जानवर को लेकर निकला था तथा खेत किनारे मवेशियों को चारा चरा रहा था। इसी बीच हल्की बारिश के साथ वज्रपात हो गया और वह चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक मवेशी की भी मौत हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।परिवार मे मातम पसरा हुआ है।मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने पुष्टि करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *