• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर में जल समस्या को लेकर लोग हुए त्राहिमाम, 4 दिनों के बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को किया गया रिपेयर, रिपेयर होने के बाद भी पानी की किल्लतो से जूझ रहे हैं परिवार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 26, 2023

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी के पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जल समस्या उत्पन्न हो गई हैं. जिसे 4 दिनों के बाद रिपेयर किया गया है. रिपेयर होने के बाद आज पानी सप्लाई होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की लगभग दो लाख की आबादी है जहां पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं.नगर वासियों पानी के किल्लतो को पूरा करने के लिए प्राइवेट से पानी टैंकर मंगाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं वहीं प्राइवेट टैंकर मुंह मांगा रेट मांग कर नगर वासियों के पॉकेट खाली कर रहे हैं. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बहुत से ऐसे जगह है जहां पुराना पाइप लाइन बिछा हुआ है. जो अक्सर जंग लगकर फट जाती है. जिसे बीच-बीच में जांच करके पुराने और जंग लगे पाइपलाइन को बदलने की प्रक्रिया होनी चाहिए. अगर समय पर इस समस्या पर ध्यान आकर्षित नहीं किया गया तो इस तरह के समस्या हमेशा उत्पन्न होते ही रहेगी और नगरवासि पानी की किल्लत से जुझते ही रहेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *