
गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल के आनंदपुर मौजा में निर्माणाधीन वाटर मार्क प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग सकता है. सूत्रों की माने तो एसडीओ के आदेश पर अंचल अधिकारी ने जो रिपोर्ट सौंपे हैं उसमें बिल्डरों ने अनाबाद बिहार सरकार और सर्वसाधारण जमीन की घेराबंदी की है. साथ ही तेजी से निर्माण कार्य करा रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 1.92.81 एकड़ जमीन को बिल्डरों ने प्रोजेक्ट के अंदर कर लिया है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि बिल्डर द्वारा प्रोजेक्ट के गेट में खाता संख्या 104, प्लॉट संख्या 29/ पी में 0.44 डिसमिल और प्लॉट संख्या 64/ पी में 1.37 डिसमिल कुल 1.81 डेसिमल जमीन पर अवैध कब्ज़ा किया गया है. वहीं प्रोजेक्ट के चाहर दीवारी के अंदर खाता संख्या 104, प्लॉट संख्या 64/ पी में 10 डिसमिल, 63/ पी में 58 डिसमिल, खाता संख्या 103 के प्लॉट संख्या 43/ पी में 1.18 एकड़ और खाता संख्या 44/ 674 में 0.02 एकड़ कुल 1.88 एकड़ जमीन जो अनाबाद बिहार सरकार की जमीन है पर कब्ज़ा किया गया है. इसी तरह सरकारी रास्ता के खाता संख्या 104 के प्लाट संख्या 27 पी में 2.00 डेसिमल और 28 पी में 1.00 डेसिमल कुल 3 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्ज़ा किए जाने का खुलासा हुआ है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या इस खुलासे के बाद एसडीओ क्या एक्शन लेती है. बताया जा रहा है कि एसडीओ को मिले शिकायत के आलोक में एसडीओ ने जांच के आदेश दिए थे. साथ ही बिल्डर को दस्तावेज के साथ तलब किया है, मगर बिल्डर की ओर से कोई पेश नहीं हुआ है न ही जवाब दिया है.ऐसे में उक्त प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले ग्राहकों को भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
