• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर :रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वार्ड 29 हुआ भक्तिमय, दिवंगत पूर्व पार्षद राजमणि के पुत्र मनमोहन सिंह एवं वधू अर्चना सिंह ने वार्ड के लोगों के बीच दीपक और तेल बांटे, घरों में दीपक जलाने की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 21, 2024

आदित्यपुर: सोमवार को आयोजित होनेवाले श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. हर तरफ राम भक्तों में अजब उत्साह देखा जा रहा है. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. जगह- जगह तोरण द्वार और विद्युत सज्ज़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. राम नाम के धुन से मंदिर गुंजायमान हो रहे हैं. सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 में भी राम भक्ति की बयार बह रही है. यहां महावीर नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर में जहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया वहीं दिवंगत पूर्व पार्षद राजमणि देवी की पुत्रवधू श्रीमती अर्चना सिंह एवं पुत्र मनमोहन सिंह वार्ड के लोगों के बीच पांच- पांच दीपक और तेल बांटकर लोगों से अपने- अपने घरों में जलाने की अपील कर रहे हैं. बता दें कि दिवंगत पार्षद का परिवार शुरू से ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है. लोग उनमें दिवंगत पार्षद की छवि देख रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *