
आदित्यपुर। जनता फ्लैट, आदित्यपुर_02 निवासी करुणलता मिश्रा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या_31 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगी.
इस हेतु उनके द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरु कर दी गई है. भाजपा नेता सह स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा की मां करुनलता मिश्रा के संभावित उम्मीदवार बनने से वॉर्ड संख्या 31 की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है.
उल्लेखनीय है कि श्री मिश्रा वर्ष_2018 में भी वार्ड संख्या–31 से पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है. और चुनाव में हार के बावजूद वे लगातार अपने पुत्र निरंजन मिश्रा के साथ क्षेत्र में सक्रिय रही हैं. और उनका परिवार भी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है.
श्रीमती मिश्रा ने बताया कि कोरोना जैसे कठिन समय में, जब लोग अपनों से दूर हो गए थे, तब भी मेरे पुत्र ने अपने वेतन से जरूरतमंदों के लिए भोजन, ऑक्सीजन सिलिंडर, रक्त व्यवस्था, अस्पताल सहायता और टीकाकरण में दिनरात सेवा की थी. उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने, जरूरतमंदों का इलाज करवाने, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करने, और बच्चों को खेल से जोड़ने को राजनीति नहीं, बल्कि मानव धर्म बताया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वॉर्ड संख्या_31 क्षेत्र में हर काम सेवा, ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाएगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
