
मेसकौर(नवादा):-प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मेसकौर मे भाजपा के मेसकौर व बिजुबिघा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में

स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के

कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती में उपस्थित बीजू बीघा मंडल अध्यक्षा पूनम कुमारी,जिप सदस्य सरोज
राजवंशी,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र चौधरी, किरण कुमारी, राजकुमार, नरेश यादव, अशोक राजवंशी सहित कई वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके योगदान को याद किया।
मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद संपूर्ण समाज के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। सामाजिक समरसता के पोषक थे। युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने संपूर्ण विश्व को सर्वधर्म संभाव का संदेश भी दिया।
जिप सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में दिए गए अपने ऐतिहासिक भाषण से भारतीय संस्कृति और सभ्यता को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। प्रोफेसर सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि विवेकानंद जी के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव जागृत रहने का संदेश दिया।किरण कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।मौके पर भाजपा के कई बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
