• Sat. Feb 14th, 2026

कुल्टी में उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियो के बीच पेयजल और कलम का वितरण किया

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस टाउन एक के युवा अध्यक्ष राहुल घोषाल के नेतृत्व में गुरुवार को उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियो के बी पेयजल और कलम का वितरण किया।

इस दौरान राहुल घोषाल ने कहा कि यह परीक्षा हर छात्र-छात्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो उनके भविष्य की नींव को मजबूत बनाती है । उन्हें अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का अवसर देती है। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन बढ़ाने तथा उनकी छोटी-छोटी आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए युवा संगठन की ओर से बेलरुई एन.जी. इंस्टीट्यूशन, कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल, संकतोड़िया ए.सी. हाई स्कूल, सोदपुर कोलियरी हाई स्कूल एवं कुल्टी बॉयज़ हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच पेन एवं पानी की बोतल वितरित की गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करे और पूरी एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दे । तृणमूल यूथ कांग्रेस सदैव शिक्षा, युवा शक्ति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ खड़ी है।

हम सभी परीक्षार्थियों से कहना चाहते हैं कि वे मेहनत और विश्वास के साथ परीक्षा दें। तनाव से दूर रहें, समय का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

हम सभी विद्यार्थियों के शानदार परिणाम और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आपकी सफलता ही हमारा गर्व है।

इस दौरान युवा महासचिव राजा राम, पंकज सिंह, संजू चौधरी, सैफ खान, मजूंर खान, पाथोॅ तंतुबाइ, प्रसनजीत बाउरी, गोतम रूइदास, सूरज हेम्ब्रम, राजा, आकाश पंडित, मृणाल समेत टीएमसी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *