• Mon. Jan 12th, 2026

चोपदार बलिया पंचायत में ठंड को लेकर मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया

Byadmin

Jan 11, 2026

 

 

पंकज ठाकुर

 

*बड़कागांव*। चोपदार बलिया पंचायत भवन में रविवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया पूजा कुमारी व संचालन मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार पूरी ने किया। उपस्थित मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने कहा कि बुजुर्ग महिला –

पुरुष कंबल का अभी से उपयोग करें तथा सुबह शाम ठंड से बचने के लिए विशेष ध्यान दें। वहीं 120 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। प्रत्येक वर्ष ठंड में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाता है।

जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध जनों को कंबल प्राप्त होने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली। मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार पुरी ने कहा कि सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए हम लोग तत्पर हैं लोगों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं उनके चेहरे पर खुशी देकर काफी प्रसन्नता होती है। मौके पर मुखिया पूजा कुमारी, पंचायत सचिव धीरज कुमार सिंह, प्रतिनिधि चंदन पुरी, कमल पुरी, प्रदीप राम, प्रकाश प्रजापति, संतोष नायक, बबलू कुमार ,रजी अहमद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *