• Mon. Jan 5th, 2026

तारकेश्वर महतो की तृतीय पुण्यतिथि मनाई, असहाय के बीच बीस कंबल का वितरण किया गया 

Byadmin

Jan 4, 2026

बोकारो थर्मल

ऊपरघाट के पिलपिलो में स्वर्गीय तारकेश्वर महतो की तृतीय पुण्यतिथि उनके आवास पर रविवार को मनायी गई। वहीं गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। स्वर्गीय तारकेश्वर महतो की चित्र पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय,

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, स्थानीय मुखिया ललिता देवी, आजसू डुमरी विस प्रभारी यशोदा देवी व राजनीतिक दलों के नेता, परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी चित्र पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दिया। स्वर्गीय तारकेश्वर महतो की धर्म पत्नी सुनीता देवी चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।

भावविहोर होकर आंखो से अश्रु धारा बहने लगी। शोक सभा के दौरान गिरिडीह लोक सभा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय तारकेश्वर महतो कुशल समाजसेवी व मृदुभाषी व्यक्ति थे। उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान छोड़ी है। जिसे हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो ने कहा कि स्वर्गीय तारकेश्वर महतो ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की सेवा करना ही स्वर्गीय तारकेश्वर महतो की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आजसू डुमरी विस प्रभारी यशोदा देवी ने कही कि स्वर्गीय तारकेश्वर महतो ने अपने सुख सुविधा त्याग कर केवल समाज के दबे कुचले लोगों को उपर उठाने के लिए संघर्ष किए। कंजकीरों पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने कही कि स्वर्गीय तारकेश्वर महतो हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहते थे।

वही पर किंग कोबरा सुप्रीमों श्यामसुंदर महतो ने कहा कि स्वर्गीय तारकेश्वर महतो अपने लिए पुरी जिंदगी नही जिए बल्कि दुसरो के लिए ही संघर्ष करते रहे। मौके पर समाज सेवी सीताराम महतो, राजेश गिरि,भाजपा महामंत्री कुंदन साव, पुरन महतो,

आजसू पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र महतो, सुरेश प्रजापति, गोविंद किस्कू, आजसू युवा नेता महादेव महतो,पुरन महतो, शंकर महतो, मोतीलाल महतो, जितेंद्र महतो सहित कई महिला पुरुषों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *