• Thu. Mar 5th, 2026

डीबीसी सीएसआर में प्रमाण पत्र का वितरण

admin's avatar

Byadmin

Dec 12, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सीएसआर कार्यालय में प्रशिक्षित महिलाओं एवं लड़कियों के बीच शुक्रवार को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमें सिलाई कढ़ाई के 18, कंप्यूटर के 21 एवं ब्यूटीशियन के 18 कुल 57 प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य शहजादी बानो, डीवीसी के डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा, गोविंदपुर डी की मुखिया चंदन मिश्रा, ई के मुखिया विश्वनाथ महतो एवं सीएसआर के प्रभारी वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि सीएसआर द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं। जो बहुत ही अच्छे कार्य हैं। शहजादी बानो ने कहा कि महिला आत्मनिर्भर होकर हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। वही डीवीसी के डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी कौशल विकास के तहत डीवीसी चंद्रपुर के आईटीआई में ट्रेनिंग देने की बात की जा रही है।

ताकि वहां पर युवक प्रशिक्षण ले सकें। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं पर दोहरी जिम्मेवारी होती है उन्हें घर की भी देखभाल करनी होती है और बाहर भी करना होता है

इसलिए महिलाएं अच्छे से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर हो और उसे निरंतरण जारी रखें ताकि आप उसे भूले नहीं और वह आपका समय पर काम आए। मौके पर गोविंदपुरी पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, सीएसआर के भैरव महतो जीवन महतो, सुष्मिता बरनवाल, रमेश यादव, ओम प्रकाश यादव महिलाल मुर्मू विकास कुमार यादव आदि सहित प्रशिक्षित महिला एवं युवती मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *