• Tue. Mar 24th, 2026

Adityapur : विश्व यक्ष्मा दिवस पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 24, 2026
आदित्यपुर। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभा कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.एन. सिंह ने की। इस दौरान डॉ. एन.के. सिन्हा सहित अन्य चिकित्सकों ने यक्ष्मा (टीबी) रोग के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है।
हालांकि समय पर जांच और सही उपचार मिलने पर यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। वक्ताओं ने छात्रों को सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए मुफ्त जांच और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मरीजों के पोषण के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाती है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को टीबी के प्रति जागरूक रहने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *