
जमशेदपुर के सर्व सनातन समाज से कई सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, हिंदू संगठन और साधू संत समाज, इस्कॉन, भारत सेवा आश्रम संघ, बौद्ध समाज, जैन समाज, महाराष्ट्र मंडल समाज, मणिमेला दुर्गा पूजा समिति, जायसवाल समाज व अन्य संगठन के लोग विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हजारों की संख्या मे साकची आमबगान से उपायुक्त कार्यलय तक शांतिपूर्ण तरीके से पद यात्रा कर बांग्लादेश मे हिंदूओं के नरसंहार, हिंदू बहन बेटियों के बलात्कार, हिंदू मंदिर की तोड फोड और हिंदू धर्म गुरुओं की गिरफ्तारी विशेषकर बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिनमय दास को देशद्रोह के नाम पर अवैध गिरफ्तारी करना और अदालत मे किसी वकील को भी उसके समर्थन करने से हत्या करने की सामूहिक धमकी देना जैसे अमानवीय घटनाक्रम नित्य सत्ता परिवर्तन के बाद चल रहा है, जो कि 1947 मे आजादी के समय देश बंटवारे के समय पाकिस्तान वाले भाग मे स्थित हिंदूओं के साथ और 1971 मे पूर्वी पाकिस्तान मे रह रहे हिंदूओं के नरसंहार की घटना को दोहराने की तरह है , इसे भारत के हिंदू कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है और दिन पर दिन बांग्लादेश के हिंदूओं के रक्षा हेतू उनके समर्थन मे जनाक्रोश बढता जा रहा है , कि भारत सरकार शीघ्र ही बांग्लादेश की सरकार और वहां के कट्टरपंथी जिहादियों के विरोध कठोर कार्रवाई कर हिंदूओं की रक्षा सुनिश्चित करे इसके लिए युद्ध भी करना पडे तो संपूर्ण हिंदू समाज भारत सरकार के समर्थन मे एकजुट खडा रहेगी , उपायुक्त महोदय के माध्यम से दर्जनों संगठनो ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम पर इस विषय को लेकर ज्ञापन सौंपा इस मौके पर विहिप, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति , गौ रक्षा विभाग समेत सभी आयाम के प्रांत, विभाग, जिला, प्रखंड और खंड के सैकडों सदस्यगण उपस्थित रहे ।।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
