
पुटकी- शुक्रवार को मृतक विक्की ठाकुर के शव पोस्टमार्टम होकर आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं उनके परिजनो ने फिर से एक बार शव के साथ धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग NH 32 को अवरुद्ध कर प्रभु चौक के समीप बीच सड़क पर बैठ गए और जिला प्रशासन से मुआवजा एवं अज्ञात हाइवा को खोजकर चालक पर करवाई करने की माँग कर रहे है।

स्थिति बिगड़ता देख पुटकी,लोयाबाद मुनीडीह भागाबांध,केन्दुआड़ीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच.स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। मालूम हो की गुरुवार की देर शाम करीबन साढ़े सात बजे जामाडोबा लिंक रोड के बलिहारी एसबीआईI बैंक के पास तेज गति से जा रहे अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने बाईक एवं टोटो को जोड़दार टक्कर मारकर फररा हो गये था। बताया जाता है।

.उसी सड़क दुर्घटना में विक्की ठाकूर और रमेश भुईयां घायल हो गये थे.दोनों का ईलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच मे चल रहा था। जिसमे भागाबांध निवासी विक्की ठाकुर की मौत हो गई और दूसरा रमेश भूईया का ईलाज चल रही है। मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।वही पुटकी पुलिस सहित अन्य थाने के पुलिस एवं पुटकी अंचलाधिकारी विकाश आनन्द मृतक के परिजन एवं आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल समाचार प्रेषण किये जाने तक मृतक के परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा धनबाद बोकारो मार्ग अवरुद्ध कर मुआवजा की मांग की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
