• Mon. Feb 16th, 2026

अवैध खनन में मजदूरों की मौत पर पहुंचे सांसद सीपी चौधरी और सरयू राय का विरोध

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2025

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

 

धनबाद जिले के बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध खनन के दौरान मजदूरों की दबकर मौत की खबर के बाद घटनास्थल पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय पहुंचे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को घेर लिया और प्रशासन तथा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।गुस्साए ग्रामीणों ने अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर सांसद और विधायक से तीखे सवाल किए।

इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई, जिसके चलते नेताओं को घटनास्थल से लौटने पर मजबूर होना पड़ा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *