• Sat. Feb 14th, 2026

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैंडिल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजित 26 अप्रैल को

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2025

 

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे वृहस्पतिवार शाम को बाजार समिति चौका की ओर से एक बैठक आयोजित किया गया। जहाँ उपस्थित स्थानीयों के अलावा सभी व्यवसायी एवं

 

दुकानदार की उपस्थिति में समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 26 अप्रैल शनिवार की शाम 6 बजे जम्मू कश्मीर की पहलगाम में हुई निर्दोष पर्यटकों पर हमला तथा बर्बरतापूर्ण

 

हत्या के विरोध कैंडिल मार्च निकाला जाएगा तथा मृत आत्माओं की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए समिति ने आह्वान किया।

 

इस अवसर पर समाजसेवी हिकीम चंद्र महतो, मिंटू साहू, जयदेव साहू, बसंत प्रामाणिक, अशोक प्रामाणिक, शत्रुघ्न महतो, अरुण महतो, सीमंत साहू, दिलीप राणा, रामजी साहू समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *