• Wed. Sep 24th, 2025

कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की रक्षक रही है और आगे भी रहेगी : विनोद कुशवाहा

Byadmin

May 6, 2025

*कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की रक्षक रही है और आगे भी रहेगी : विनोद कुशवाहा*

सदर /हजारीबाग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली के लिए हजारीबाग से रांची के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था रवाना हुआ। यह रैली संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता भारी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। मंगलवार सुबह संत जेवियर स्कूल के सामने से इस रैली का काफिला रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। रैली में शामिल प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में अशोक कुशवाहा, जुबेर खान, अजमत मलिक, अजय प्रजापति, रामकुमार सिंह, रमाकांत पटेल, नरेश कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राजू यादव, राजीव मेहता, केदार मेहता, सुबोध राम, कैलाश गोप, बिंदेश्वरी प्रसाद, केला महतो, नरेश कुमार, तबरेज अंसारी, मोहम्मद मुकीम अंसारी, सत्येंद्र दास, मंसूर अंसारी, जाहिद अंसारी, सकलदेव सिंह, नरेश सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र बक्शी, आदित्य वर्मा, मनोज दांगी, रविंद्र डांगी, कैलाश डांगी, गोपाल डांगी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इसके अलावा हजारों कार्यकर्ता इस रैली में बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संत जेवियर स्कूल के समीप से जब यह काफिला निकला, तो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर गया। रैली में शामिल संतोष कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, दिलीप राम, सोहन भैया, केदार भैया और सिकंदर राम ने भी संविधान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि देश में जिस प्रकार संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में हर जागरूक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह आगे आए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की रक्षक रही है और आगे भी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *