• Mon. Apr 6th, 2026

निरसा :गोपीनाथपुर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा व भाजपा के बैनर तले पूर्व विधायक का प्रेस वार्ता , वर्तमान विधायक पर किया प्रहार 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 22, 2024
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा व भाजपा के बैनर तले निरसा गोपिनाथपुर में पूर्व विधायक भाजपा अपर्णा सेनगुप्ता ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान विधायक अरुप चटर्जी के खिलाफ हल्ला बोला है । उन्होंने कड़े चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निरसा को अशांत करने का प्रयास किया गया तो हम बर्दास्त नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब से चुनाव हुई है नए माननीय आये है निरसा में मारपीट चोरी जैसे घटनाए घट रही है। शांत निरसा को अशांत कर दिया है। उन्होंने कहा 16 तारिक को गोपिनाथपुर में वर्तमान विधायक के गुर्गों द्वारा पत्थरबाजी और लाठी डंडा से हमला किया गया।

जब जीसीपीएल प्रबंधक को मांग पत्र सौंप दिया गया था फिर कंपनी प्रबंधक द्वारा जवाब दिया गया फिर जबरन धरना क्यो दिया गया । यहां सिर्फ लोकल लोग ही काम कर रहे है। बाहरी कोई नही है जिसके बाद भी उनके द्वारा गुडगर्दी की गई।

पूर्व विधायक ने कहा उनके घर के पास राजा कोलियरी है वर्तमान विधायक ने कितने बेरोजगार लोगो को नौकरी दी है। उनका काम है बस उद्योग बंद करना है और निरसा में आतंक फैलाना!

 

पूर्व विधायक ने अपर्णा सेनगुप्ता ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस एक तरफा कार्यवाही कर रही है। हमारे तरफ से दिए गए आवेदन में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है माना जा सकता है कि सरकार के इशारे पर पुलिस चलती है लेकिन कानून सबके लिए बराबर है । हम पुलिस प्रशासन मांग करते हैं कि करवाई दोनों तरफ से होनी चाहिए और जो फरसा हथियार से लैस होकर पत्थरबाजी की है वैसे दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि हमारी मांग और हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *