
बलियापुर: करमाटांड़ मौजा में नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्तावित स्थल में परिवर्तन की मांग को लेकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक श्री महतो ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि नगर निगम द्वारा जिस स्थल पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित है। उसके बगल में नया प्राथमिक विद्यालय आमटांड़़ संचालित है। घनी आबादी वाली बस्ती भी है। अगल-बगल खेती जमीन उनके कारण पंचायत के ग्रामीण नगर निगम के इस प्रस्ताव का लगातार विरोध करते रहे हैं। करमाटांड़ के ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों में इस संबंध में धनबाद की उपायुक्त समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को आवेदन देकर निगम के इस प्रस्ताव का का विरोध किया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। यह भी मालूम होगी विधायक श्री महतो ने इस संबंध में राज्य के नगर विकास विभाग मंत्री को भी पत्र प्रेषित कर नगर निगम के प्रस्तावित स्थल में परिवर्तन की मांग किया है। मौके पर राजेंद्र किस्कू, लक्ष्मण रवानी, गोपाल रवानी, रमेश रवानी, दिलीप रवानी, अजय रवानी,किष्टो पद गोराई, मनोज रवानी, निताई रवानी,बुलु रवानी,निमाई चन्द्र गोराई, मुन्ना गोराई शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
