• Tue. Dec 30th, 2025

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, आजीवन समाज को दिशा देते हैं’: प्रधानाध्यापक ललित मिश्र की विदाई पर भावुक हुए लोग

Byadmin

Nov 30, 2025

 

खड़काबाद,  मध्य विद्यालय खड़काबाद के प्रधानाध्यापक श्री ललित कुमार मिश्र की सेवानिवृत्ति पर रविवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री मिश्र के 30 वर्षों के समर्पित कार्यकाल को याद किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।

 

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित +2 हाई स्कूल नगरकियारी की प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते। वे आजीवन समाज को दिशा-निर्देश देते रहते हैं और ज्ञान की ज्योति जलाए रखते हैं।”

 

30 वर्षों की समर्पित सेवा को किया याद

शिक्षक नेता अशोक मंडल, संजय गिरि, विनीता झा और नुसरत प्रवीण ने श्री मिश्र के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “श्री मिश्र ने अपनी 30 वर्षों की सेवा में इस विद्यालय को अपने घर की तरह सँवारा, सजाया एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।” उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियाँ हासिल कीं।

 

सभी के सहयोग से विद्यालय को मिला मानचित्र पर स्थान

अपने विदाई भाषण में, भावुक हुए श्री ललित मिश्र ने अपने सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय को दिया। उन्होंने कहा कि, उन्होंने मुखिया गुलाबी मंडल, पूर्व मुखिया बबलू मंडल, सविता बनर्जी, पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान, उप मुखिया हीना परवीन और अन्य सभी के सहयोग से ही इस विद्यालय को शिक्षा विभाग के मानचित्र पर ला खड़ा किया।

 

समारोह की अध्यक्षता प्रभारी युनुस अंसारी ने की, जबकि संचालन अमूल्य कुमार द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर बीपीओ दीपक कुमार, जय प्रकाश मिश्र, प्रवीण कुमारी, नरसिंह पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, देवनारायण पांडेय, केशव पाठक, नयन मिश्रा, वीरेन मंडल, हरेंद्र कुमार सिंह, रूबी खातून, सिखा सिन्हा, मो हेसानुद्दीन, रिजवान अंसारी, बबलू पाल, हीरालाल ठाकुर, संतोष कुमार झा, विनोद रविदास, अवनीकांत झा, केशव पाठक, आलोक तिवारी, चितरंजन गोराई, मंटू रविदास, मजहरूद्दीन, गौर कुमार, धनंजय कुमार, धनंजय बाउरी आदि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *