• Thu. Mar 5th, 2026

डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ विदाई समारोह सम्पन्न।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 5, 2025

 

पुटकी।डैफोडिल्स एकाडेमी, करकेंद में दशम वर्ग के विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। विज्ञान एंड आर्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथी डक्टर काशीनाथ चटर्जी, फाउंडर सेक्रटरी जिला साक्षरता वाहिनी,धनबाद, अध्यक्ष। राधेश्याम गोस्वामी , वरिष्ठ अघिवकता, धनबाद बार एवं विधालय प्राचार्य तापस बनर्जी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में 24 छात्र-छात्राओ का टीम द्वारा विज्ञान प्रदर्शन लगाया गया, जो एक से बढ़कर एक था। इसमें नवम वर्ग के छात्रो द्वारा बनाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रथम, अष्टम वर्ग के छात्राओ द्वारा बनाया गया ए. आई रोबोट को द्वितीय, अष्टम वर्ग के छात्रो द्वारा बनाया गया जे. सी. पी.स्मार्ट सीटी एंड डिजीटल मार्केटिंग एवं पंचम वर्ग के छात्रो द्वारा बनाया गया चंद्रयान को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शेष सभी को स्वांतना पुरस्कार दिया गया। दशम वर्ग के विदाई समारोह में विद्यालय छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी, चार्टर पांईट, धनबाद के श्री बिजय सेनगुप्ता सर, विशिष्ट अतिथी श्री सत्यजीत कुमार, थाना प्रभारी, लोयाबाद थाना ने दशम वर्ग के छात्र-छात्राओ के बीच अपना अपना विचार व्यक्त किए ,आशीर्वाद दिए एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए मूल्यवान सुझाव दिए। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने मुख्य अतिथी,एवं विशिष्ट अतिथियो को अंगबसत्र देकर सम्मानित किए। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी एवं उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए दशम वर्ग के छात्र-छात्राओ कौ आशीर्वाद एवं सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद सिन्हा कर रहे थे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *