
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस क्रम में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 से चुनावी मैदान में उतरे भीष्म देव सिंह उर्फ मोंटी सिंह को ‘बेबी वॉकर’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
साथ ही उन्हें बैलेट पेपर में क्रम संख्या-2 प्राप्त हुई है। चुनाव चिन्ह मिलते ही भीष्म देव सिंह और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने इसे जनसमर्थन का प्रतीक बताते हुए जीत की उम्मीद जताई। इस अवसर पर भीष्म देव सिंह ने कहा कि उन्हें जो ‘बेबी वॉकर’ चुनाव चिन्ह मिला है, वह विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रतीक बनेगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड को एक सुंदर, स्वच्छ और विकसित वार्ड बनाने के उद्देश्य से जनता ने उन पर विश्वास जताया है और चुनाव मैदान में उतारा है। वार्डवासियों का भरोसा है कि वे एक ईमानदार प्रत्याशी के रूप में वार्ड के हित में कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को वे अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगे तथा वार्डवासियों से सीधा संवाद कर अपने विकास एजेंडे को जनता के बीच रखेंगे।
भीष्म देव सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें और विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार को समर्थन दें।
चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही वार्ड-18 में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
