• Fri. Mar 6th, 2026

मनातू पंचायत के लाजीदाग गांव में सहायिका चयन पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू पंचायत के लाजिदाग गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 06 में बीते 5 फरवरी को सहायिका चयन के लिए हुवे ग्रामसभा में ग्रामीणों समेत दावेदारों ने सवाल उठाया है! इस बाबत दावेदार सुनीता कुमारी समेत अन्य कई ग्रामीणों ने कहा कि 5 फरवरी को लाजिदाग आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 06 पर सहायिका चयन को लेकर ग्रामसभा रखी गई थी! ग्रामसभा में केरेडारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संबंधित क्षेत्र के सुपर वाइजर सेविका मुखिया पंचायत समिति सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे! सहायिका चयन के लिए सुनीता कुमारी पति अशोक भोक्ता बीरसी देवी समेत कुल चार महिलाएं दावेदार थी! जिनमें सुनीता देवी की शैक्षणिक योग्यता बीए वहीं बीरसी देवी की शैक्षणिक योग्यता इंटर मीडियट है! ग्रामसभा में उच्च योग्यता धारी सुनीता कुमारी को मात्र 18 प्वाइंट दिया गया जबकि बीरसी देवी का शैक्षणिक इंटर मीडियट है ऐसे में इंटर की योग्यता धारी बीरसी देवी को 22 प्वाइंट कैसे दे दिया गया! जबकि स्नातक उत्तीर्ण सुनीता कुमारी को मात्र 18 प्वाइंट हीं क्यों दिया गया! सहायिका चयन के तरीके पर हम सभी ग्रामीण जांच की मांग करते हुए पुनः ग्रामसभा रख कर सहायिका चयन की मांग करते हैं! हमारी मांग पूरी नहीं होने पर हमसभी ग्रामीण उपायुक्त हजारीबाग को घटना क्रम की लिखित जानकारी देंगे! वहीं मुखिया प्रतिनिधि लाल बिहारी गंझू ने कहा कि सहायिका चयन में घोर अनियमितता बरता गया है! कम शिक्षित दावेदार को अधिक अंक कैसे मिल गया जबकि उच्च योग्यता की महिला को कम अंक क्यों दिया गया! जिसका हम सभी जांच की मांग करते हैं! वहीं उपरोक्त प्रकरण पर केरेडारी सीडीपीओ राखी चंद्रा से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *