• Mon. Feb 16th, 2026

धनबाद में ‘काला हीरा 2025’ राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, 22 जुलाई तक चलेंगी प्रस्तुतियां

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2025

 

धनबाद: धनबाद में 9वें ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपटीशन फेस्टिवल ‘काला हीरा’ का आज भव्य उद्घाटन किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 99 ग्रुप के महेश मोदी, काला हीरा के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।

 

काला हीरा के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। उद्घाटन दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में हिंदी के प्रख्यात कवि डॉ. संगीता नाथ, अगम अनु, प्रीति कर्ण, रीना यादव, सुनील वर्मा और बरनवाल मनोज अंजन ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी पूनम प्रसाद ने सभी कवियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन अनंत महेंद्र ने कुशलतापूर्वक किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दी गईं।

 

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 22 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देशभर के 13 राज्यों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, संगीत और नाट्य अभिनय की दर्शनीय प्रस्तुतियां देंगे।

 

प्रमुख भागीदार और निर्णायक मंडल:

 

इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया व अवधेश कुमार सिंह, एआईटीसी के महासचिव सतीश कुंदन, नाट्य संस्था कला निकेतन के वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, आरोही नाट्य मंच के संजय भारद्वाज, अनुभूति एक एहसास की महासचिव सरसी चंद्रा, त्रिपुरा के एआईटीसी के सलाहकार प्रदीप बाजपेई, राजस्थान के ड्रामा आर्टिस्ट अशोक शर्मा, उड़ीसा के एआईटीसी वाइस प्रेसिडेंट राजगोपाल पाढ़ी, एआईटीसी के अशोक मानव, क्लब इंडिया के संतोष रजक, हैदराबाद की सुरभि जयवर्धने, सिवान के विजय कुमार श्रीवास्तव, आगरा की आर्टिस्ट अलका शर्मा और बॉलीवुड फिल्म से जुड़े गौरव शर्मा (आगरा) और आईटीसी के प्रवीर कुमार जैना की टीम की महत्वपूर्ण भागीदारी है। हिमाचल प्रदेश के राजित सिंह कुंवर और जमशेदपुर से मो. निजाम नाटक के जज के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

 

प्रस्तुतियों का कार्यक्रम:

 

पहले तीन दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें नृत्य, गीत, संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

चौथे और पांचवें दिन 13 राज्यों से आए नाट्य मंचों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति की जाएगी। इनमें मध्य प्रदेश के आईटीएम नाट्य मंच, उत्तर प्रदेश के युथ टीचर ग्रुप, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से जॉय की टीम, उड़ीसा से नटराज थिएटर, गिरिडीह से तीन टीमें (कलासंगम, वरंग और महेश अमर की टीमें) और डाल्टनगंज के मसम आर्ट की प्रस्तुतियां शामिल हैं।

 

गुजरात से दो डांस टीमें अपनी शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करेंगी। शाहजहांपुर की टीम भी हर साल की तरह अपनी प्रस्तुति देगी।

 

पुरस्कार वितरण समारोह:

 

कार्यक्रम के अंतिम दिन, 22 जुलाई को, सभी प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं और नाट्य विजेता टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की घोषणा निर्णायक मंडली द्वारा की जाएगी। विजेताओं को मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता, उनकी धर्मपत्नी दीक्षा मंडल की अध्यक्ष, मिली दत्ता, बीसीसीएल डायरेक्टर (एचआर) एमके रमैया, उनकी पत्नी पुरविता रमैया और अन्य अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

स्थानीय कलाकारों को ‘काला हीरा’ में भाग लेने के लिए स्टील गेट स्थित सीसीडब्लूओ कार्यालय में संपर्क करने का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम की व्यवस्था में सचिव हेमंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नरेश राय, वाइस प्रेसिडेंट मिताली मुखर्जी, देवनारायण, उत्तम विश्वकर्मा, सतीश कुमार, रविकांत, आर कुमार, शिवानी, दीक्षा, वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, सरसी चंद्रा, संजय चंद्रा और यूसी मिश्रा का सक्रिय योगदान है।

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *