
लोयाबाद- लोयाबाद कनकनी नंबर 4 मे बुधवार को अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद का कार्यालय युथ सेक्रेटरी झारखंड प्रदेश ब्रिजेश कुमार दास द्वारा फीता काटकर उद्धाटन किया गया। समारोह का संचालनकर्ता झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष नागेन्द्र चौहान थे।

कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व संस्थान द्वारा ब्रिजेश कुमार दास को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। वही इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार दास ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय आज से लोयाबाद क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगो के लिए कार्यालय खोला गया है जिसमे गरीबो एवं जरूरतमंद लोगो को फ्री मे सहायता का काम किया जायेगा और आशा रखता हूँ कि पूरे बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन द्वारा अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद का साथ देने का काम करेगे।

और आज से इस संस्था के द्वारा जो केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्घारा जारी किये गये योजनाओ सहित अन्य योजनाओ को जो गरीब एवं जरूरतमंद लोगो तक नही पहुंच पा रहे है,और उस योजनाओ से वंचित है उसे उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा। श्री दास ने कहा कि बीसीसीएल मे नौकरी,पेंशन,ग्रेचूटी,से परेशान होने वाले मजदूर को भी इस संस्था के द्वारा फ्री सहायता किया जायेगा। साथ ही सरकार के द्वारा जारी किया गया आवुआ आवास
,मईया योजना,वृद्वा एवं विधवा पेंशन सहित सरकार की अन्य योजनाओ का लाभ प्रदान नही पाने वाले को फ्री कोष्ट मे लोगों को सहायता किया जायेगा।वही नागेन्द्र चौहान ने कहा कि क्षेत्र में इसकी आवश्यकता और महत्व को भी रखा। और उन्होने कहा कि इससे हर वर्ग के लोगों को सहायता की जायेगी। वही कृष्णा निषाद ने कहा कि इसकी आवश्यकता प्रखंड स्तरीय एवं वार्ड व पंचायत स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर कष्णा निषाद,सुरेश महतो,अजय महतो,शम्भू साहनी,भगतोष चौहान,राजू कुमार,ललन पासवान,उदय पासवान,टिकूं कुमार,शक्ति कुमार आदि अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद का सदस्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
