
गोविंदपुर (अमरपुर) – आज सुबह 11 बजे गोविंदपुर गांव, अमरपुर पंचायत में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) सेंटर का उद्घाटन एक भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शारदा सिंह (जिला परिषद अध्यक्ष) तथा अमरपुर पंचायत के माननीय मुखिया जी उपस्थित रहे। csp का उद्धघाटन शारदा सिंह मेम एवं csp संचालक के माता पिता श्रीमती हीरा देवी अशोक कुमार गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया गया । संचालक द्वारा मेम को एवं सुशान्त जी को गुलदस्ता भेट किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन CSP संचालक सौरव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। csp के उद्धघाटन में csp के प्रभारी सुशांत सर उपस्थित थे जिन्होंने पहला एकाउंट खुलवा के csp को प्रारम्भ किया , उन्होंने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को खाता खोलने, नकद जमा-निकासी, पेंशन भुगतान जैसी बैंकिंग सेवाएं अब अपने ही गांव में आसानी से मिल सकेंगी।

इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि शारदा सिंह ने कहा कि यह सीएसपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब लोगों को खाते खोलने, पैसे जमा/निकासी, पेंशन, और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा।
मुखिया जी ने भी CSP की शुरुआत को गांव के लिए लाभकारी बताया और कहा कि इससे ग्रामीणों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
इस अवसर पर सुशांत लाला सर, सुदीप रंजन सर, अशोक गिरी , नेहा कुमारी , शम्भू भगत , अशोक गुप्ता, हीरा देवी गुप्ता, श्री गुप्ता ,उज्ज्वल मंडल , सुरेश महतो , काली , शम्भू जी , कविता मेम sbi सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
